विधायक छन्नी के जन्म दिवस पर विधानसभा में जगह जगह नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत आयोजन

त्वरित ख़बरें/मुज़्ज़म्मिल खान की रिपोर्ट

राजनांदगाव:खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू के जन्म दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जनमानश की उपस्थिती में शुक्रवार को बांधाबाजार, चिल्हाटी, अंबागढ चौकी, कुर्मदा, उमरवाही, गैंदाटोला, छुरिया, चिरचारीकला सहित विभीन्न स्थानो पर विधायक छन्नी साहू का नागरिक अंभिनंदन कर विधायक को लडडुओ व अन्न से तौल कर सम्मानित किया। 

  खुज्जी की महिला विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने शुक्रवार को अपना जन्म दिवस परंपरानुरूप सादगीपूर्ण ढंग से अपने क्षेत्र की जनता जनार्दन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बीच मनाया। विधायक के जन्म दिवस के अवसर पर खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के तीनो ब्लाक छुरिया अंबागढ चौकी व कुर्मदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जगह जगह आयोजन किए। सभी स्थानो में पार्टी वर्करो ने आम जनता की उपस्थिती में केक काटकर एवं मिठाईया बाटकर विधायक श्रीमती साहू का जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अंबागढ चौकी, छुरिया व कुर्मदा के ब्लाक अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, रितेश जैन, अब्दुल खान, जिला पंचायत सदस्य कांती भंडारी, राहुल तिवारी, एकनाथ सिन्हा, रमेष त्रिपाठी, लालचंद साहू, गिरधारी साहू, डॉ प्रकाष षर्मा, छोटेलाल कटेंगा, नादिर खेतानी, देवनारायण नेताम, सलीम खान, बसंत मंडावी, चन्द्रिका वर्मा, मनीश बंसोड, मुकेष सिन्हा, षंकर निशाद, पार्षद शंकर निषादगोलू खान, बिटटु रब्बानी, विनोद डेहरिया ,नेहरू साहू, भारत साहू ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष, जयपाल यादव, बिट्टू भाटिया, पार्षद मनीष बँसोड, मुकेश सिन्हा, गोलू खान, सम्मी खान, प्रमोद ठलाल, बँटी बोरकर, विनोद डहेरिया, रमेश त्रिपाठी, बेनी साहू, सलीम भाई, बसंत मंडावी ,महेंद साहू, रेवा लाडेकर, कमता साहू, पन्ना साहू, महेंद पाल, अमित अग्रवाल, भावेश सिन्हा,रमेश त्रिपाठी,कामता साहू,नरवीर कुम्भकार, कुश कुम्भकार, लादूराम तुमरेकी, सहित सैकडो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

  

  गैंदाटेाला में लडडुओ व कुर्मदा, बांधा, चिल्हाटी में अन्न से तौला

खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू के जनम दिवस के अवसर पर षुक्रवार को ब्लाक के ग्राम बांधाबाजार व चिल्हाटी एवं कुर्मदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओ व अन्नदाताओ ने विधायक को धान से तौल कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा की वह किसान की पुत्री है और एक किसान की बहू व पत्नि है । और किसानो के लिए अन्न से बडा कोई चीज नही होता है। आज उसे उनके जन्म दिवस पर जनता जनार्दन एवं साथियो ने अन्न से तौल कर सम्मनित किया है। यह उसके लिए सबसे बडा उपहार व आर्षीवाद है। जबकि गैंदाटोला में विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू को कांग्रेसजनो एवं गैंदाटोला की जनता ने लडडुओ से तौल कर उनका नागरिक अंभिंनदन किया। इस अवसर पर इन क्षेत्रो के कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजुद थे। 


0 लोकतंत्र में जनता से बडा कोई नही- छन्नी साहू 

खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने शुक्रवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर अपनी विधानसभा क्षेत्र का सुबह से देर रात तक भ्रमण कर आमजनो एंव पार्टीजनो से आशीर्वाद प्राप्त किया। खुज्जी विधायक ने कहा की लोकतंत्र में जनता से बडा कोई नही होता है। जनतंत्र में जनता ही जनार्दन एवं भाग्य निर्माता है। और मै आज अपने जन्म दिवस पर आज अपने भगवान तथा भाग्य विधाता के बीच मौजुद हूॅ। विधायक ने कहा की जनता सब देख रही है उसे कुछ बताने एवं समझाने की आवष्यकता नही है। कांग्रेस पार्टी एवं जनता जनार्दन की कृपा तथा कांग्रेसजनो के आर्षीवाद से ही वह एक सामान्य कार्यकर्ता से विधायक की कुर्सी तक पहुची है। उसने अपने कार्यकाल में पुरी मेहनत व ईमानदारी से खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया है। और उसे खुज्जी की जनता जनार्दन का भरपुर आर्षीवाद भी मिला है। विधायक छन्नी ने कहा की छग में कांग्रेस सरकार पंद्रह साल बाद आई है लोगो को ढेरो अपेक्षाए है, लेकिन सरकार को काम करने का मात्र ढाई साल ही समय मिल पाया है। आधा समय तो कोरोना महामारी में निकल गया लेकिन कांग्रेस सरकार ने अपने अस्सी फीसदी वायदे पुरे किए है और दुसरी बार सरकार में आते ही अधिकतर काम पूरे हो जाएंगे।  


0 जन्मदिन पर विधायक छन्नी ने सरकार की उपलब्धिया गिनाई


खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने अपने जन्म दिवस पर कांग्रसेजनो द्वारा आयोजित सभाओ व कार्यक्रमो में कांग्रेस के भूपेष सरकार की उपलब्धिया एवं योजनाए गिनाई। विधायक छन्नी ने कहा की भूपेष है तो भरोसा रखे यंहा पर धान खरीदी 2800 रूप्ए के समर्थन मूल्य में होगा और प्रत्येक एकड 15 के स्थान पर बीस क्विंटल की धान खरीदी होगी। गोबर व गौमूत्र भी खरीदा जाएगा। तथा भूमीहीन मजदूरो को प्रति वर्श सात हजार रूप्ए का अनुदान व बेरोजगारो को बेरोजगारी भत्ता मिलेगा एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत के राजीव युवा मितान क्लब को प्रत्येक वर्श एक लाख रूप्ए प्राप्त होगा। विधायक छन्नी ने कहा की कांग्रेस के भूपेष सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। विधायक ने अपने जन्म दिवस पर कांग्रेस सरकार की योजनओ का प्रचार प्रसार करते हुए विधानसभा चुनाव दोबरा कांग्रेस की सरकार एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड फेकने का आहवान किया।