9 अप्रेल 2023
राजनांदगांव। ग्राम बासुला में ग्राम साहू समाज एवं समस्त ग्राम वासियों के तत्वाधान में कर्मा जयंती एवं हनुमान जयंती समारोह का आयोजन 6 अप्रैल दिन गुरुवार को रखा गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भुनेश्वर शोभा राम बघेल अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़, विधायक डोंगरगढ़ थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव ने किया। विशिष्ट अतिथि श्री मति अंजनी साहू सह प्रभारी जिला साहू संघ राजनांदगांव, गीता साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ,मुनेशवरी साहू संयोजिका नगर साहू संघ ,जगमोहन साहू समाज सेवी, रुपेन्द्र साहू मिडिया प्रभारी, ओम प्रकाश साहू कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ साहू संघ छत्तीसगढ़, विशेष अतिथि श्रीमती अंजू साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजनांदगांव, आमिन खान सभापति जनपद पंचायत राजनांदगांव ,गणपत साहू अध्यक्ष परीक्षेत्रीय साहू संघ पदुमतरा, रतन यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमका, सौरभ वैष्णव अध्यक्ष युवा कांग्रेस, कमलेश्वर शांडे सरपंच ग्राम पंचायत बासुला ,रमाकांत साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ ,सेवक राम साहू सचिव मंडल, मुरली शरण वैष्णव समाजसेवी, आयोजक समिति श्रीमती जमुना साहू अध्यक्ष, गिरवर साहू उपाध्यक्ष, लेडगु राम साहू संरक्षक, पंचराम साहू संरक्षक देवानंद साहू सचिव ,राजू साहू कोषाध्यक्ष के आतिथ्य में हुआ।
राजनांदगांव जिला साहू संघ के पदाधिकारी बांसुला में आयोजित कर्मा जयंती समारोह के कलश यात्रा में शामिल हुए और गाजे-बाजे के साथ पटाखा फोड़ते हुए भव्य कर्मा माता की कलश शोभायात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर गली भ्रमण किया दफड़ा गुदुम मंजीरा बजाते हैं कलाकारों ने मां कर्मा के भजनों गीतों को गाते हुए गली भ्रमण किया तत्पश्चात ग्रामीण साहू समाज के पदाधिकारियों ने अतिथियों का बेस्ट गुलदस्ता भेंट कर पुष्प माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।
अतिथियों ने संबोधित करते हुए भक्त माता कर्मा जयंती की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा के जीवन चरित्र सर्व समाज के लिए अनुकरणीय है, माता कर्मा की त्याग ,बलिदान तपस्या से ही साहू समाज अपने सर्वोच्च शिखर पर है इसका श्रेय हमारे कुल आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की करुणा दया से ही संभव हो पाया है