तहसील स्तरीय कर्मा जयंती समारोह कुमरदा में 11अप्रैल अरुण साव आएंगे :

त्वरित खबरे;

9 अप्रैल 2023

 राजनांदगांव। कुमरदा तहसील स्तरीय कर्मा जयंती का आयोजन 11 अप्रेल को ग्राम कुमरदा में सम्पन्न होगा ।उक्त आयोजन ग्राम साहू समाज कुमरदा व परिक्षेत्र साहू संघ तथा छुरिया तहसील साहू संघ के संयुक्त संयोजन में आयोजित है ।इस कार्य क्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व बिलासपुर सांसद अरुण साव तथा अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू करेंगे । विशेष अतिथि के रूप में संदीप साहू अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड छग, श्रीमती छन्नी चन्दू साहू विधायक खूज्जी श्रीमती गीता घासी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव  भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव , नीलमणी साहू महामंत्री जिला साहू संघ राजनांदगांव, भोला राम साहू पूर्व विधायक खुज्जी, कमल किशोर साहू पूर्व अध्यक्ष जिला साहू संघ, अमरनाथ साहू पूर्व महामंत्री जिला साहू संघ, हेमंत साहू तहसील अध्यक्ष डोंगरगांव, हंसराज साहू तहसील अध्यक्ष डोंगरगढ़ उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की शुरूआत 11 बजे कलस यात्रा के साथ 12 बजे ध्वजारोहण 1 बजे अतिथि सत्कार एवम 2 बजे अतिथि उदबोधन सम्पन्न होगा।

तहसील के सचिव ज्ञानचन्द साहू ने बताया कि कार्यक्रम के विशेष आकर्षण डॉ योगिता साहू द्वारा होम्योपैथी के माध्यम से निःशुल्क इलाज कर दवाई वितरित किया जाएगा ।