भेड़ीकला में गांव गांव चलो, घर घर चलो अभियान :

त्वरित खबरे :

9 अप्रैल 2023

राजनांदगांव। ग्राम भेड़ीकला राजनांदगांव विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के द्वारा गांव गांव चलो, घर-घर चलो अभियान चल रहा है जो 6 अप्रैल 2023 भाजपा स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल 2023 डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती तक यह अभियान चलेगा। जिसमें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा ओबीसी वर्ग के लिए चलाए गए, महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में गांव-गांव घर-घर तक पहुंचाने का यह मुहिम चल रहा है जिसमें ओबीसी मोर्चा राजनांदगांव विधानसभा ग्रामीण मंडल के ग्राम भेड़ी कला के बुथ क्रमांक 84 एवं 85 में रथ पहुंचा। ग्रामीणों को पंपलेट मोदी जी के पिछड़ा वर्ग के लाभकारी योजना के बारे में बताया गया है जिसका प्रचार प्रसार वरिष्ठ भाजपा नेता व ग्राम पंचायत भेड़ी कला सरपंच कृष्णा साहू अपनी टीम के साथ प्रचार प्रसार करते हुए ।