9 अप्रैल 2023
राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक व राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भोलाराम साहू ने ग्राम शिकारीटोला पहुंचकर ग्रामीणों से मिलकर उन सभी के हालचाल जाना और उनकी समस्याओं से अवगत हुए ग्रामीणों ने पूर्व विधायक भोलाराम साहू को अपने ग्राम के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और उनका निराकरण करने मांग रखी गई जिस पर पूर्व विधायक जी ने मांगों को गंभीरता से सुना और उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान धर्मराज थावरे ,रामदयाल नेताम, कामता राम कोमरे, भगवत राम साहू, रोहित नेताम, पुनाराम साहू ,रामचंद्र नेताम, अनिल साहू, रोहित साहू कांग्रेस सेक्टर प्रभारी मनकी, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।