आज भिलाई में CM का भेंट-मुलाकात : भूपेश बघेल लोगों की सुनेंगे समस्याएं

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

भूपेश बघेल आत्मानंद स्कूल का करेंगे लोकार्पण

रायपुर/भिलाई  -  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई के शांति नगर, दशहरा मैदान और नवीन कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे | निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे दुर्ग जिले के प्रथम बटालियन ग्राउण्ड, कातुलबोर्ड पहुंचेंगे | वहां वे नेहरू नगर गुरूद्वारा के समीप भेलवा तालाब का अवलोकन, मिलेट्स कैफे का शुभारंभ और सियान भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे |

दोपहर 12.20 बजे मुख्यमंत्री नेहरू नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे और पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे| मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12.30 बजे शांति नगर, दशहरा मैदान में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल पहुचेंगे और स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे |कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 1.50 बजे वैशाली नगर पहुचेंगे और वेंडिग जोन में मिलेट्स कैफे का लोकार्पण एवं हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण करेंगे | इसके पश्चात वे दोपहर 2 बजे छावनी स्थित शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे |

मुख्यमंत्री अपरान्ह 3:10 बजे खुर्सीपार में स्वामी आत्मानंद स्कूल का लोकार्पण करेंगे| वे 3:25 बजे नवीन कॉलेज मैदान में आयोजित भेंट-मुलाकत में शामिल होंगे और आमजनों से संवाद करेंगे | इसके पश्चात मुख्यमंत्री शाम 5.45 बजे भिलाई निवास होटल में सामाजिक संगठनों से मुलाकात करेंगे और शाम 7:40 बजे सिविक सेंटर स्थित अर्जुन रथ का लोकार्पण करेंगे | इसके बाद रात 8 बजे मुख्यमंत्री सुपेला चौक स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चंदूलाल चंद्राकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और सुपेला सात अजुबा के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे |इसके पश्चात मुख्यमंत्री बघेल रात 8.05 बजे राजधानी रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे |