वरदान ग्रुप व राजीव युवा मितान के तत्वधान में रक्तदान शिविर का आयोजन

त्वरित ख़बरें -मुज़्ज़म्मिल खान की रिपोर्ट

राजनांदगांव - वरदान ग्रुप व राजीव युवा मितान क्लब भोलापुर के तत्वधान में बिलासा ब्लड बैंक द्वारा ग्राम भोलापुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्राम व आसपास के 51 रक्तदाताओं ने अपना योगदान देते हुए रक्तदान किया। भोलापुर में पहली बार रक्तदान का आयोजन किया गया, जिसका उत्साह युवाओं व ग्रामीणों में दिखाई दिया। रक्तदान के साथ-साथ इस मौके पर ग्रामीणों के अपना हीमोग्लोबिन व रक्तसमुह का जांच भी कराया। रक्तदान के इस अवसर पर युवाओं, महिलाओं ने अपना अमूल्य रक्त दान किया। वरदान ग्रुप के संयोजक ललित कुमार साहू ने रक्तदान करने वेक समस्त रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच रुखम पांडे, वरदान ग्रुप के अध्यक्ष निखिल पांडेय, खिलेश्वर सिन्हा, टालेश्वर साहू, माणिक साहू, रवि साहू, त्रिभुवन सिन्हा, हरदीप धृतलहरे, संतोष सिन्हा, शेषनारायण साहू, राहुल पांडे, मुकेश सिन्हा, तामेश्वर साहू के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।