मुख्यमंत्री द्वारा जिला सहकारी बैंक खोलने की घोषणा पर नवाज खान का आभार व्यक्त करने पहुँचें कल्लू बंजारी के ग्रामीण*

त्वरित खबरें/छुरिया से टेमन बोरकर की रिपोर्ट

छुरिया- विगत दिनों नगर पंचायत छुरिया में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कंवर महोत्सव एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा आयोजित किसान महासम्मेलन में शामिल हुए थे। जिसमें ग्रामीणों की मांग पर नवाज खान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जिला सहकारी खोलने के लिए निवेदन किया था। जिसको स्वीकारते हुए मुख्यमंत्री ने बैंक खोलने की घोषणा कर दी थी। जिससे ग्रामीण काफी खुश हुए थे। और अपनी खुशी को व्यक्त करते हुए स्वीकृति होने के बाद नवाज खान के निवास डोंगरगढ़ पहुंचकर मिठाई खिलाकर धन्यवाद ज्ञापित किया। जिसमें कांग्रेस के महामंत्री चुम्मन साहू, कल्लू बंजारी के सरपंच डोमन कुमार,लाल बहादुर तिवारी,जयपाल यादव,राजकुमार पटेल,बाल किसन साहू,भावनसिंह,शितलसिंग कंवर, बलिहार पटेल और बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुँचे हुए थे।