बच्चों को बचपन से संस्कार देकर अच्छे इंसान बनाएं, तभी साहू समाज उन्नति और तरक्की की राह पर अग्रसर होगा: टहल सिंह साहू

त्वरित खबरे :कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल साहू, प्रतिभावान छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

7 अप्रैल 2023 

राजनांदगांव। ग्राम मोखली में परि क्षेत्र स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि टहल सिंह साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहू समाज, कार्यक्रम की अध्यक्षता भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव ने किया। विशिष्ट अतिथि डॉ नीरेंद्र साहू संरक्षक जिला साहू संघ ,नीलमणि साहू महामंत्री जिला साहू संघ ,विभा साहू सलाहकार जिला साहू संघ, मदन साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, मिलाप दास साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ ,कुलेश्वर साहू अध्यक्ष नगर साहू, श्रीमती गीता साहू उपाध्यक्ष ,महेश्वर साहू उपाध्यक्ष, श्रीमती इंदुमती साहू जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती मुनेश्वरी साहू संयोजिका नगर संघ, श्रीमती सुशीला साहू जनपद सदस्य डोंगरगांव, श्रीमती किरण बघेल सरपंच , चेतन दास साहू पूर्व जनपद अध्यक्ष, जगमोहन साहू समाजसेवी, रूपेंद्र साहू  आथित्य में संपन्न हुआ।

  टहल सिंह साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहू समाज ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना ही हम सब का परम कर्तव्य है ,समाज में दंड प्रथा को हमें बहुत कम करना है और उन्होंने भक्त माता कर्मा के जीवनी को विस्तार पूर्वक बताया और भक्त माता कर्मा के विभिन्न जगहों का उनकी महिमा का बखान किया।प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने आगे कहा कि साहू समाज साधु संतों का समाज है। अपने घर परिवार को एक ऐसी शिक्षा दें जिससे बच्चे बचपन से ही संस्कारों में बांधकर कार्य करें, साहू समाज में अनेक संत महात्मा ने जन्म लिया हमारे बच्चे संत महात्मा के आचरण को अपने जीवन में अनुसरण करें तभी साहू समाज उन्नति एवं प्रगति करेगा।

जिला साहू संघ राजनांदगांव अध्यक्ष भागवत साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में शादी विवाह सांध्य कालीन बेला में हो ,समाज के लोगों को आह्वान किया और प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराते हुए कहा कि हमारे समाज की शादी विवाह संध्या कालीन बेला में ही संपन्न हो ताकि घर परिवार रिश्तेदार सभी लोग शामिल हो सके पुरानी रूढ़िवादी पद्धति और नई तकनीक से जो शादी विवाह हो रहे हैं वह हमारे समाज के लिए अनुकरनी नहीं है। अध्यक्ष भागवत साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी।

0 प्रतिभावान छात्र छात्राएं हुए सम्मानित

मुख्य अतिथि टहल साहू एवं अन्य उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया। जिसमें नीलकमल पिता घनश्याम साहू कक्षा दसवीं में 77% अंकों अर्जित है कृती राज साहू पिता कमलेश साहू कक्षा दसवीं में द्वितीय स्थान 72% , कुमारी वीणा साहू पिता श्री वेतन साहू कक्षा बारहवीं में 83% अंकों के साथ उत्तीर्ण हुआ, रोशनी साहू पिता बल्दु साहू को सम्मानित किया।

इस दौरान गिरधारी राम सनत कुमार साहू भावेश निक्की गणेश साहू नानक साहू राजकुमार साहू ठाकुर राम साहू श्रीमती अनेश वरी साहू प्रीतम साहू कैलाश साहू शेखू राम साहू चुनो राम साहू आसाराम याद राम साहू भानु राम साहू कमल नारायण साहू केजू राम साहू प्रीतम साहू संजीव कुमार अनिल साहू टू राम रूम लाल केदार साहू पन्नालाल विष्णु साहू मनहरण साहू सोहन लाल कमल लाल यशवंत साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।