*दुर्घटना में घायल पीड़ित को वाकर भेंट कर किया सहयोग*
राजनांदगाव - सुख और दुःख मनुष्य के जीवन में अक्सर देखने को मिलता है। लेकिन जो व्यक्ति दुःख में साथ दे वो किसी फरिश्ते से कम नही । ऐसा ही कार्य आजकल कांग्रेस के जिला महामंत्री चुम्मन साहू अपने कार्यों को लेकर कॉफी चर्चा में रहते हैं। आय दिन कभी किसी गरीब की शादी में जाकर आर्थिक मदद करना, तो कभी किसी घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचना, तो कभी किसी गरीब पत्रकार के परिवार के यहां जाकर अन्न दान कर सेवा करना अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिए हैं जो कि काफी प्रेरणादायक है। लेकिन आजकल हमें ज्यादातर व्यक्तियो को शादी या खुशियों के मौकों पर देखने को मिलता है, तो कई लोग सिर्फ अखबारों या पोस्टरों में ही मदद के करते दिखाई देते हैं । लेकिन इस बार कांग्रेस के महामंत्री चुम्मन साहू ने मुरलीधर तिवारी पाटे कोहरा निवासी जो कि एक महीना पहले बाइक के सामने अचानक गाय के आ जाने के कारण दुर्घटना हो गया था। जिसके कारण पैर को काफी चोट आया था जिसके कारण चलने में काफी मुश्किलें हो रही थी। जिन्हें वाकर भेंट कर सहयोग किया। और यहीं नही चुम्मन साहू हमेशा समाज निर्माण की दिशा में कार्य करते दिखाई देते हैं जिनके कारण उनकी लोकप्रियता क्षेत्र में बढ़ने लगी है।