छुरिया - छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के संभाग उपाध्यक्ष हारुन मानिकपुरी के नेतृत्व में गुरुवार को खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के दैनिक वेतन भोगियों द्वारा क्षेत्रीय विधायक श्रीमती छन्नी चन्दू साहू से मिलकर वर्षों से वनविभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ के आम बजट में दैनिक वेतन भोगियों के लिए कुछ भी नहीं मिलने से निराश है,वहीं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती छन्नी चन्दू साहू से मिलकर अपनी पीड़ा बताई इस पर विधायक श्रीमती छन्नी चन्दू साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर बात रखने का आश्वस्त किया। इस अवसर पर विशेष रुप से जनपद सदस्य कन्हैया कोले ,संघ के विनोद साहू,पोषण सिंहा,काशीराम देवांगन,बसंत प्रजापति,विष्णु यादव,तलप सिंह,पुराणिक सिंहा, मनोज मेश्राम, बीरबल साहू, उमन साहू, डोमन साहू, पूनमचंद,जगेश्वर नेताम उपस्थित थे |