4 अप्रैल 2023
राजनांदगांव । महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने नगर के बेरोजगार युवक व युवतियों से बेरोजगारी भत्ता योनजा का लाभ लेने की अपील की हैै। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को उनके केरियर बनाने की राह में आने वाली आर्थिक कठिनाई को दूर करने बेरोजगारी भत्ता देने की योजना सरकार ने शुरू की है, जिसमें बेरोजगारों को 2 हजार 5 सौ रूपया प्रतिमाह दिया जायेगा। बेरोजगारी भत्ता के पंजीयन के लिये 1 अपै्रल 2023 से पोर्टल प्रारंभ हो गया है। उन्हांेने कहा कि अपै्रल माह में किसी भी दिन बेरोजगारी भत्ता के लिये पंजीयन करने पर पात्र हितग्राही को 1 अपै्रल 2023 से ही बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जायेगा। बोरोजगारी भत्ता का पोर्टल सातों दिन चौबिस घण्टा खुला रहेगा। आवेदक अपनी सुविधा अनुसार कभी भी किसी भी स्थान से ऑनलाईन पोर्टल में आवेदन कर सकते है। अपने मोबाईल अथवा नजदीकी च्वाईस सेंटर के माध्यम से भी पोर्टल में आवेदन कर सकते है। सभी दस्तावेज अपलोड होने के पश्चात पात्रतानुसार बेरोजगारी भत्ता मिलना प्रारंभ हो जायेगा।
महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने बेरोजगार युवक युवतियों की सुविधा के लिये घोषणानुसार वादा निभाते हुये 2 हजार 5 सौ रूपया बेरोजगारी भत्ता देने की योजना प्रारंभ की है, उन्होंने सभी बेरोजगार युवक युवतियों से पोर्टल में आवेदन कर पात्रतानुसार बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ लेने की अपील की है।