4 अप्रैल 2023
राजनांदगांव। नगर इकाई लखोली साहू समाज द्वारा कर्मा जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव,विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल साहू, श्रीमती दुलारी बाई साहू पार्षद वार्ड पार्षद, श्रीमती गीता साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, माधव साहू संगठन सचिव जिला साहू संघ ,कुलेश्वर साहू अध्यक्ष नगर साहू संघ, श्रीमती मुनेश्वरी साहू संयोजिका नगर साहू संघ, जगमोहन साहू समाजसेवी, रुपेंद्र साहू जिला साहू संघ मीडिया प्रभारी के अतिथि में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भक्त माता कर्मा के तैलचित्र के समक्ष विधिवत पूजा अर्चना कर आरतीकर किया गया। अतिथियों का स्वागत फूलमाला पहनाकर एवं भक्त माता कर्मा गमछा भेटकर स्वागत सम्मान किया,तत्पश्चात नगर इकाई लखोली साहू समाज द्वारा अध्यक्ष भागवत साहू को विभिन्न मांग पत्र सौंपा गया।
कार्यक्रम को अध्यक्ष भागवत साहू, कुलेश्वर साहू, मोतीलाल साहू ,दुलारी बाई साहू ,मुनेश्वरी साहू ने संबोधित किया। संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि समाज में सामाजिक बुराई को दूर करने के लिए हम सबको एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। और समाज मे निम्न से निम्न व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना होगा, तभी समाज उन्नति एवं विकास करेगा।
इस दौरान डॉ पोषण लाल साहू, नारायण साहू ,जनक लाल साहू, संतोष कुमार साहू ,सुरेश कुमार साहू ,छबि लाल साहू, हीरा लाल साहू, मनीष कुमार साहू, श्रीमती रिंकी साहू, श्रीमती त्रिवेणी साहू, अवनी साहू, पूनम साहू, मनीषा साहू ,सुनिया साहू,पंचबत्ती साहू, दानेश्वरी साहू, सुशील साहू, नीता साहू, दुर्गा साहू, कुंती साहू ,दुर पत साहू, नीरा साहू, डोमन लाल साहू ,कमल चंद साहू, राधेश्याम साहू, विष्णु राम, गजानंद ,सागर, अमरदास ,रमेश कुमार, नरोत्तम, ईश्वर, जयेश, डाकेश्वर, ओमप्रकाश, नंदकिशोर, यशवंत, रवि कुमार, पुनीत,मोती लाल, हर्ष साहू, जय कुमार,घनश्याम , रमेश कुमार ,द्वारका, ढाल सिंह, दौलत, गिरधारी, राकेश, कन्हैया राम,निरंजन ,मिलाप, मौनी,लतखोर,गोपी,लखन, गोरेलाल, लेखेन्द्र्, शिवकुमार, धनेश, हारमेन्द्र, चोवाराम, दीनू राम ,देवानंद, राघवेंद्र ,महेंद्र, शह वीर,अंकुश, गज्जू, राजाराम ,राम चन्द्र, अंकालूराम साहू ने मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।