जिले में प्राकृतिक कीटनाशक का किया जा रहा निर्माण और प्रचार प्रसार :

त्वरित खबरे :

3 अप्रैल 2023

राजनांदगांव। जिले में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत प्राकृतिक कीटनाशक का निर्माण एवं प्रचार प्रसार किया जा रहा है राजनांदगांव जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बघेरा को इस योजना के अंतर्गत प्रदर्शन शाला के रूप में चयन किया गया l शाला की शिक्षिका श्रीमती प्रीति शर्मा प्राकृतिक कीटनाशक बनाकर उनके उपयोग का अवलोकन एवं प्रचार प्रसार कर रही है इसके लिए उन्होंने अपने संकुल के शिक्षक शिक्षिकाओं और इस प्रोजेक्ट हेतु चयनित 10 स्कूल के शिक्षकों एवं ग्राम के किसानों को प्रशिक्षित कियाl कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम के सरपंच  हरीश देशमुख और मुख्य अतिथि सहायक तकनीकी प्रबंधक श्री विजय यादव के द्वारा किया गयाl प्रशिक्षण में श्रीमती प्रीति शर्मा द्वारा रासायनिक कीटनाशक से सभी जीवो में हो रहे नुकसान के बारे में बताया गया साथ ही उन्होंने प्राकृतिक कीटनाशक बनाने के तरीके से परिचित करायाlश्री विजय यादव जी ने प्राकृतिक खेती को अपनाने को बढ़ावा देने की बात बताई उन्होंने बताया कि हम कैसे कम लागत में जैविक खेती कर सकते हैं इस अवसर पर ग्राम के सरपंच के द्वारा विभिन्न प्रकार के कीटनाशक नीमासत्र ब्रह्मास्त्र , नेचुरल पेस्ट कंट्रोल स्प्रे, पंचामृत ,नीम आयल, वेस्ट डी कंपोजर जैसे जैविक कीटनाशकों के बारे में बताया गया l प्रशिक्षण के अंत में संकुल शाला एवं चयनित 10 शाला को प्राकृतिक कीटनाशक , जैविक खाद एव बीज का वितरण किया गयाl शिक्षक शिक्षिकाओं को दिया गया प्रशिक्षण कल्पना यादव ,सावित्री सोनी, ममता वैष्णव, कुंवर सिंह मंडले ,गणेशराम देवांगन ,प्रीति गुप्ता, आरती सोनी कवलनारायण ,अशोक कुमार मानिकपुरी ,तुकादास मांडले ,प्रसादी राम साहू एवं ग्राम के किसानों को प्रशिक्षण दिया गया l