अच्छी शिक्षा और संस्कार से साहू समाज की उन्नति होगी : ताम्रध्वज साहू :

त्वरित खबरे :

 2 अप्रैल 2023

0 साहू समाज सभी क्षेत्रों में अग्रणी होकर कार्य कर रहा है: अध्यक्ष भागवत साहू

जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी है साहू समाज सर्व समाजों का सम्मान करता है और सभी समाजों को लेकर काम करने वाला हमारी समाज है अध्यक्ष भागवत साहू ने डोंगरगांव तहसील के सो जाती बंधुओं को कर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

0 गरीबों के उत्थान में साहू समाज सदैव आगे रहे :अध्यक्ष गीता घासी साहू

राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने कार्यक्रम सभा को संबोधित करते हुए कहा की साहू समाज गरीबों की मदद के लिए आगे आए और गरीबों के बच्चों की शिक्षा ,विवाह एवं अन्य जरूरत पर साहू समाज सदैव उनका साथ दें ताकि गरीबों का उन्नति एवं विकास हो सके निम्न से निम्न व्यक्ति को भी समाज की मुख्यधारा से जोड़े और उसका सम्मान करें तभी साहू समाज विकास और उन्नति के पथ पर अग्रसर होगी।

0 माताएं ,बहने सामाजिक कार्यों पर बढ़ चढ़कर हिस्सा ले : चित्रलेखा साहू

श्रीमती चित्रलेखा साहू,( राज्यमंत्री दर्जा) संबोधित करते हुए कहा की साहू समाज में अनेक बुराईयां व्याप्त है जिसे हम सबको मिलकर खत्म करना है और माताएं बहने सामाजिक कार्यों में जुड़ कर बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

0 शिक्षा और संस्कारवान होना ही समाज की सही उन्नति है : हेमंत साहू

डोंगरगांव तहसील साहू संघ अध्यक्ष हेमंत साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियां बहुत है जिसे हमें खत्म करना है उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा और संस्कारवान होना ही समाज की सही उन्नति है।इस दौरन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन प्रमुख अतिथि डोंगरगॉव विधायक दलेश्वर साहू अध्यक्ष छ. ग.राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण,श्रीमती गीता घासी साहूअध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव,अध्यक्षता भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव,नीलमणि साहू महामंत्री जिला साहू संघ राजनांदगांव ,श्रीमती तेजेश्वरी साहू उपाध्यक्ष ,जिला साहू संघ श्रीमती गीता साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, श्रीमती अंजू दिनेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजनांदगांव, जगमोहन साहू समाजसेवी, विशिष्टता अतिथि कमल किशोर साहू (संरक्षक जिला साहू संघ राजनांदगांव)टिकेश साहू(अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगॉव)शैलेन्द्र साहू(उपाध्यक्ष जिला साहू संघ)श्रीमती नीरा साहू(उपाध्यक्ष जिला साहू संघ)हंसराज साहू(अध्यक्ष तहसील साहू संघ डोंगरगढ़)भुनेश्वर साहू(अध्यक्ष तहसील संघ छुरिया)श्रीमती अंजू दिनेश साहू(अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजनांदगांव)श्रीमती इंदुमती साहू(सदस्य जिला पंचायत राजनांदगांव)श्रीमती अहिल्याबाई पंचारी(सरपंच ग्राम पंचायत आसरा) मंडल साहू समाज कोकपुर के प्रमुख सलाहकार रामकुमार साहू, संयोजक तुलाराम साहू आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी रूपेंद्र साहू मिडिया प्रभारी ने दी।