नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार कोरोना पॉजिटिव, प्लेन से दिल्ली रवाना: कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पहुंचे है पीएम मोदी

त्वरित ख़बरें

भोपाल - मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर कांफ्रेंस का आज अंतिम दिन है | कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पीएम मोदी पहुंचे हुए हैं | इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार (Navy Chief Admiral Hari Kumar) कोरोना पॉजिटिव मिले हैं |  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के आने से पहले सभी का कोविड टेस्ट हुआ था |  जिसके बाद नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है |  कमांडर्स कॉन्फ्रेंस बीच में छोड़कर वापस दिल्ली लौट गए हैं | स्पेशल प्लेन से दिल्ली रवाना हुए हैं |

राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस (Combined Commanders Conference) में मंथन चल रहा है, जहां कई बड़े फैसले हो सकते हैं | ब्रिटिश राज के प्रतीक चिन्ह बदलने पर मंथन हो सकता है |  स्वदेशी हथियार निर्माण पर जोर दिया जा सकता है | अग्निवीर योजना का रिव्यू किया जाएगा | हथियारों के निर्माण में सेना को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर होगा |  इस बैठक में स्वदेशी हथियारों के निर्माण पर मंथन होगा | सेना को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर होगा | पीएम मोदी की अगुवाई में मंथन चल रहा है | रक्षा मंत्री, सीडीएस सहित 2 सेनाओं के प्रमुख मौजूद हैं | नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार कोविड पॉजिटिव मिलने से चले गए हैं |  विदेशों से हथियारों का आयात कम करने पर फोकस रहेगा |

अलर्ट मोर्ड पर राजधानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है | पीएम की सुरक्षा थ्री लेयर में रहेगी |सुरक्षा में एसपीजी, एमपी एटीएस, सेंट्रल पैरामिलेट्री फोर्स, हॉक फोर्स और खुफिया एजेंसी तैनात रहेगी | संवेदनशील इलाकों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी | 25 आईपीएस अधिकारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है | 3 हजार से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे | ग्लाइडर, बलून और ड्रोन पर बैन रहेगा |

पीएम मोदी (PM Narendra Modi Bhopal Visit) 10 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए | इसके बाद दोपहर 3:05 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से कार द्वारा रवाना होंगे | दोपहर 3:15 बजे रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन पहुचेंगे और वंदे भारत ट्रेन को रवाना करेंगे | दोपहर 3:35 बजे कार से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से बीयू परिसर के हेलीपैड के लिए रवाना होंगे | पीएम दोपहर 3:45 बजे बीयू के हेलीपैड से एयरपोर्ट के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे |शाम 4:10 बजे भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे |

अलर्ट मोर्ड पर राजधानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है | पीएम की सुरक्षा थ्री लेयर में रहेगी | सुरक्षा में एसपीजी, एमपी एटीएस, सेंट्रल पैरामिलेट्री फोर्स, हॉक फोर्स और खुफिया एजेंसी तैनात रहेगी | संवेदनशील इलाकों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी | 25 आईपीएस अधिकारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है | 3 हजार से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे | ग्लाइडर, बलून और ड्रोन पर बैन रहेगा |