30 मार्च 2023
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के बैनर तले शासकीय करण की मांग को लेकर 16 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत आज नवरात्रि की पावन पर्व में अष्टमी को छत्तीसगढ़ सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने बाबात हवन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव शामिल होकर पंचायत सचिव संघ को समर्थन दिया, साथ में नोमेश वर्मा अध्यक्ष सरपंच संघ जनपद पंचायत राजनांदगांव ,सूर्यकांत भंडारी समाज सेवी ,श्रीमती ललिता साहू जनपद सदस्य उपस्थित अतिथियों ने सचिवों के मांग को पुरजोर समर्थन करते हुए हवन पूजन कर सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करते पूजा अर्चना किया और उनकी जायज मांगों को तत्काल पूर्ण करने की मांग छत्तीसगढ़ शासन सरकार से की है ।