राजनांदगांव - ग्राम बासुला में साहू समाज एवं समस्त ग्राम वासियों के तत्वाधान में कर्मा जयंती एवं हनुमान जन्मोत्सव समारोह का आयोजन 6 अप्रैल दिन गुरुवार को रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भुनेश्वर शोभा राम बघेल अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़, विधायक डोंगरगढ़ होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव , विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश साहू कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ साहू संघ छत्तीसगढ़, विशेष अतिथि श्रीमती अंजू साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजनांदगांव, आमिन खान सभापति जनपद पंचायत राजनांदगांव ,गणपत साहू अध्यक्ष परीक्षेत्रीय साहू संघ पदुमतरा, रतन यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमका, सौरभ वैष्णव अध्यक्ष युवा कांग्रेस, कमलेश्वर शांडे सरपंच ग्राम पंचायत बासुला ,रमाकांत साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ ,सेवक राम साहू सचिव मंडल, मुरली शरण वैष्णव समाजसेवी, आयोजक समिति श्रीमती जमुना साहू अध्यक्ष, गिरवर साहू उपाध्यक्ष, लेडगु राम साहू संरक्षक, पंचराम साहू संरक्षक देवानंद साहू सचिव ,राजू साहू कोषाध्यक्ष के आतिथ्य में होगा।