खैरा रवेली में 1अप्रैल को मंदराजी महोत्सव :

त्वरित खबरे :

29  मार्च 2023 

राजनांदगांव। आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में 1 अप्रैल को ग्राम खैरा (रवेली) में मंदराजी महोत्सव एवं मंदराजी स्मृति सामुदायिक भवन का निर्माण हेतु भूमि पूजन ग्राम पंचायत खैरा (रवेली) के द्वारा आयोजित है इस कार्यक्रम के अतिथि गण मुख्य अतिथि डॉ रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ एवं विधायक राजनांदगांव, कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरजीत भगत संस्कृति मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं विशेष अतिथि दलेश्वर साहू अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक डोंगरगांव ,नवाज खान अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव, किशन खंडेलवाल सदस्य खादी एवं ग्रामोद्योग छत्तीसगढ़ शासन, जितेंद्र मुदलियार अध्यक्ष राज्य युवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन, श्रीमती हेमा देशमुख महापौर नगर पालिक निगम राजनांदगांव, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग छत्तीसगढ़ शासन, निखिल द्विवेदी सदस्य संस्कृति एवं पर्यटन मंडल छत्तीसगढ़ शासन , गोवर्धन देशमुख अध्यक्ष कृषि उपज मंडी राजनांदगांव, मधुसुदन यादव पूर्व सांसद राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र,कोमल सिंह राजपूत पूर्व अध्यक्ष कृषि उपज मंडी राजनांदगांव,अंगेश्वर देशमुख जिला पंचायत राजनांदगांव, रोहित चंद्राकर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव।

सांस्कृतिक कार्यक्रम चंदैनी गोंदा श्रद्धेय खुमान साहू कृत छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक संस्था ग्राम ठेकवा सोमनी राजनांदगांव संचालक दीपेश साव, गुरु के ज्ञान विद्या पंथी दल लखोली राजनांदगांव ,संचालक गौतम तारा रंगारी, चिन्हारी छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक संस्था ग्राम सुरेगांव गुंडरदेही जिला बालोद, संचालक देवेंद्र देशमुख, शिव शक्ति रवि किरण नाच पार्टी ग्राम खैरझिटी राजनांदगांव संचालक संतोष राजपूत अपनी प्रस्तुति देंगे .