मां शक्ति की कृपा से सारे कष्टों का अंत होता है :पंडित ओम प्रकाश शर्मा :

त्वरित खबरे :

28 मार्च 2023

राजनांदगांव। अर्जुनी समीपस्थ ग्राम भाखरी में समस्त ग्राम वासियों के तत्वाधान में जय मां शीतला मंदिर प्रांगण में  श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके कथा वाचक पंडित ओम प्रकाश शर्मा ग्राम देवादा (बेरला वाले) हैं पुरोहित जी के मार्गदर्शन से पंडित संजय तिवारी ग्राम  सुखरी अर्जुनी, परायणकर्ता पंडित राजहंस तिवारी ग्राम सुखरी अर्जुनी है। कथावाचक पंडित ओमप्रकाश शर्मा ने चैत्र नवरात्रि के पंचमी के दिन कथा प्रसंग में कहा कि नवरात्र के पर्व में हमें मां शक्ति की उपासना भक्ति करनी चाहिए ,मां शक्ति की कृपा से हमारे सारे दुख और कष्ट का निवारण होता है। श्री पंडित जी ने आगे कहा कि शक्ति के उपासको को कभी भी धर्म का साथ नहीं छोड़ना चाहिए चाहे परिस्थितियां कितनी भी कष्ट में हो हमेशा धर्म के साथ अडिग रहना चाहिए। मां शक्ति की कृपा से सारे कष्टों का अंत होता है। उन्होंने कथा प्रसंग में कृष्ण जन्म उत्सव की कथा सुनाई और संगीतमय भजनों के साथ श्रद्धालु जन झूमते नाचते रहे।